प्रतापगढ़: पुरानी पट्टी मोहल्ले में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
रानीगंज पट्टी मार्ग पर सांगापट्टी आरा मशीन के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक बादल सोनी पुत्र छोटेलाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पट्टी से उसकी गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को दिन में करीब 2 बजे घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।