प्रतापगढ़: देलहुपुर पुलिस ने मान्धाता मोड़ विश्वनाथगंज के पास से छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देलहुपुर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त को मान्धाता मोड़ विश्वनाथगंज के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने सोमवार दोपहर 12.30 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो० वसीक पुत्र जमालउद्दीन निवासी ग्राम कुशफरा थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।