प्रतापगढ़: सैय्यदन मोहल्ला सिटी निवासी युवक की हत्या के मामले में एसपी प्रतापगढ़ ने चार टीमों का किया गठन, जल्द होगा खुलासा
सैय्यदन मोहल्ला सिटी निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार मौर्य पुत्र स्व. धनीराम मौर्य मुम्बई में रहकर बिजली के उपकरण बनाने का कार्य करता था। दो दिन पूर्व वह मुम्बई से घर आया था। सोमवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर उसका शव खेत में मिला। शव मिलने पर खलबली मच गई। शौच जाते समय लोगों ने देखा तो परिजनों को खबर दी। एसपी प्रतापगढ़ ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।