प्रतापगढ़: पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स परिसर में एएसपी ने झींगुर लूटकांड का किया खुलासा, दो लूटेरों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
महेशगंज कोतवाली इलाके के झींगुर तिराहा के पास 14 अक्टूबर को ई रिक्शा से जा रही दो महिलाओं के साथ शातिर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था । सोमवार दोपहर 2 बजे सई काम्प्लेक्स में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी संजय राय ने बताया की पूरे किशुनी ईंट भट्ठे के पास से दो लुटेरे इंद्रपाल और सागर सरोज निवासी जगापुर को गिरफ्तार किया गया है।