प्रतापगढ़: देहात कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद मोहल्ले में की गई एक युवक की हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
देहात कोतवाली सैय्यद मोहल्ले में सोमवार सुबह 8 बजे खून से लथपथ युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की शिनाख्त सिटी इलाके के रहने वाले धनीराम के 25 वर्षीय बेटे अजय मौर्य के रूप में हुई है ।जानकारी के बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।