जींद: जिला में प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए इच्छुक प्ले स्कूल संचालक एक मार्च तक जमा करवाए आवेदन-सुलोचना कुंडू
Jind, Jind | Feb 15, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इच्छुक प्ले स्कूल संचालक 1 मार्च 2024 तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय जींद में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला करवाने से पहले प्ले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य कर लें।