नवाबगंज: सुरसंडा गांव से युवक लापता, मोबाइल बंद, परिजनों और पुलिस ने शुरू की तलाश
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा गांव से एक 20 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजकुमार गौतम ने बताया कि उनका बेटा रवि सुबह 5 बजे घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। युवक का मोबाइल फोन भी बंद मिला है।