नवाबगंज: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार करीब 2बजे कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार को लेकर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई जो गत माह ‘ए ग्रेड’ से नीचे दर्ज की गई थीं। जिलाधिकारी ने विभागवार अधिकारियों से इस माह की प्रगति जानी।