नवाबगंज: सिसवारा गांव की महिला ने संतान न होने पर सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव में एक महिला ने सास-ससुर पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता शीलू वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले कपिल वर्मा से हुई थी। लेकिन संतान नहीं होने के कारण ससुराल में उसे लगातार ताने और मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही।