लाडनूं: लाडनूं शहर के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने बोला धावा,घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व 25 हजार की नगदी लेकर हुए फरार
Ladnu, Nagaur | Aug 22, 2024 लाडनूं शहर के एक सूने मकान में अज्ञात चोरो ने धावा बोलते हुए घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व 25 हजार रूपए की नगदी चुराकर फरार हो गए। वहीं पीड़ित रामकिशन शर्मा ने लाडनूं थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।