बक्सर: जिले में 13.5 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना फॉर्म होंगे अपलोड, अब तक 37% कार्य पूरा
Buxar, Buxar | Jul 10, 2025 जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता को गणना प्रपत्र मुहैया करा रहे हैं। फॉर्म भरकर पुनः वापस ले रहे हैं। इधर गणना प्रपत्र वितरण करने के साथ हीं वापस लेने के बाद अपलोडिंग का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। जिले में कुल मतदाता की संख्या 13 लाख 51 हजार 861 है।