बक्सर: बक्सर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल चोर पकड़ा गया, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में मिली सफलता
Buxar, Buxar | Jul 10, 2025 बक्सर आरपीएफ की टीम ने एक मोबाइल चोर को पकड़ लिया. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार द्वारा गठित टीम को यह सफलता गुरुवार को मिली. आरोपी राहुल कुमार की पहचान उतर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत गहमर थाना क्षेत्र के बारे निवासी उदय राम का पुत्र है. तलाशी में उसके पास से चोरी की मोबाइल बरामद कर जब्त की गई.