बक्सर: नगर के वैष्णवी होटल में राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित, विभिन्न प्रदेशों के रक्तदाता शामिल हुए
Buxar, Buxar | Jul 10, 2025 महर्षि विश्वामित्र की धरती एवं श्री राम की शिक्षा स्थली बक्सर नगर के बाईपास रोड में स्थित वैष्णवी होटल में राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को लगभग 1:00 बजे किया गया. जिसमें विभिन्न प्रदेशों के साथ ही बिहार के हर जिले से काफी संख्या में रक्तदाता पहुंचे हैं. जिनका सम्मान ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड के नेतृत्व में किया गया.