बक्सर: गुरु पूर्णिमा पर श्री सीताराम विवाह आश्रम में पादुका पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन
Buxar, Buxar | Jul 10, 2025 शहर के नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गुरु पादुका पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के महंत श्री राजा रामशरण दास जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन से हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।