लाडनूं: शहर के सुनारी मार्ग पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Aug 17, 2024 लाडनूं के सुनारी मार्ग के शनिवार को सड़क हादसा हुआ। हादसे में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों ही घायलों को लाडनूं के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों बाइक सवार युवक सुजानगढ़ के बताए जा रहे हैं।