लाडनूं: लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक नहरी पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
Ladnu, Nagaur | Aug 12, 2024 लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक नहरी पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायता अभियंता ने बताया कि शहर में 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के वजह से मेंटिनेंस का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान आगामी दो दिनों तक लाडनूं में नहरी पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं फाल्ट ठीक होने के बाद ही सप्लाई सुचारू की जायेगी।