लाडनूं: लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल सुबह सात बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
Ladnu, Nagaur | Aug 13, 2024 लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल बुधवार को सुबह सात बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मगरा बास स्थित जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शहर के मगरा बास, बड़ा बास,सेन मंदिर,मालासी रोड,सूनारी रोड,जावा बास सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।