लाडनूं: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नागौर जिले का किया दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Ladnu, Nagaur | Aug 14, 2024 राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज बुधवार को नागौर जिले के दौरे पर रही। इस दौरान मेड़ता में आयोजित मीरा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जोधपुर से सड़क मार्ग होते हुए मेड़ता पहुंची । इस दौरान रास्ते में खींवसर व अन्य जगहों पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।