पिंड्रा: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख 50 हजार की ठगी, अदालत के निर्देश पर सिंधोरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.50 लख रुपए लेने और बाद में रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ अदालत के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।