दमोह: हिरदेपुर में राशन वितरण विवाद, तीन युवकों से मारपीट; भीम आर्मी ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Aug 21, 2026 दमोह। हिरदेपुर राशन दुकान पर 16 अगस्त को राशन वितरण को लेकर विवाद हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि सेल्समैन ने गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे और लाठी-डंडों से मारपीट की। ओम तिवारी, भूपेंद्र तिवारी और हर्ष तिवारी पर धमकाने का आरोप है। भीम आर्मी की मदद से एफआईआर दर्ज कराई गई। घायल राज, मोहन और प्रताप अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।