भगवान रविदास की जन्मस्थली वाराणसी की मिट्टी लेकर पहुंची कलश वंदन यात्रा, सांसद राहुल सिंह हुए शामिल
आयोजन के माध्यम से दिया सामाजिक समरसता का दिया संदेश, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगा रथ
दमोह। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज गुरुवार शाम 5 बजे शहर के बजरिया वार्ड नंबर-6 जटाशंकर कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर से कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा का वाराणसी स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी लेकर यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही है। सांसद राहुल सिंह ने बताया यात्रा का उद्देश्य आम जन के बीच संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता, एकता और भाईचारे, शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से समाज में जाति-पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव एवं समानता की भावना मजबूत करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
वही इस यात्रा में मुख्य रूप से सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कलश यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता कायम रखने का संदेश दिया गया।
Damoh, Damoh | Aug 21, 2026