मरवन: करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी से दो बच्चों की मां को दहेज की खातिर बच्चों सहित घर से निकाला
करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी से दो बच्चों की मां को दहेज की खातिर बच्चों सहित घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता नईमा खातून के भाई अलीमुद्दीन ने करजा थाने में आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है। अलीमुद्दीन ने आशंका जाहिर की है कि उसके पति मो नौशाद उर्फ विक्की व उसके स्वजनों द्वारा उसके बहन की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है।