मरवन: करजा पुलिस ने शराब मामले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
करजा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के बारा जगन्नाथ निवासी सिकंदर राय के रूप में हुई । उसके खिलाफ बीते जनवरी में शराब मामले में करजा थाने में केस दर्ज हुआ था, तब से वह फरार चल रहा था।ब