मरवन: मड़वन के बोरबारा में जनसुराज की ओर से किया गया जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन
मड़वन प्रखंड के भटौना पंचायत के बोरबारा में जनसुराज की ओर से जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन रविवार को गुड्डू शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों के निशुल्क केवाईसी कर, आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं शिविर के द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्ति रसीद दी गई।