करजा थाना क्षेत्र के महमदपुर खाजे पंचायत के द्वारिका नाथपुर वार्ड एक में रविवार की शाम अचानक लगी आग में मुसमात सुनीता देवी का झोपड़ी जलकर राख हो गया। इस दौरान घर में रखा कपड़ा, अनाज ,बर्तन आदि भी जलकर राख हो गया । करजा थाने के दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।