मरवन: बिहार के पूर्व आईटी मंत्री सह विधायक इसराइल मंसुरी ने महमदपुर खाजे पंचायत में किया दो चबूतरों का उद्घाटन
मड़वन प्रखंड के महमदपुर खाजे पंचायत में विधायक निधि से बने चबूतरों का पूर्व आईटी मंत्री सह विधायक इसराइल मंसूरी ने दो अलग-अलग जगह पर उद्घाटन किया। दोनों जगह चबूतरों का निर्माण लगभग ₹7.44 लाख की लागत से कराया गया है। इस दौरान विधायक ने महमदपुर खाजे पंचायत के वार्ड 6 में भूईया बाबा स्थान व वार्ड 7 में मलंग स्थान पर बने चबूतरे का उद्घाटन किया।