जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सत्रों का आयोजन
जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस अंतर्गत यू-विन पोर्टल पर 32 सत्रों की योजना बनाई गई थी, जिनमें से 32 सत्र आयोजित किए गए। आयोजित सत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के निर्देशन में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित सत्र में 0 से 1 वर्ष तक के 205 बच्चे, 1 वर्ष से अधिक आयु के 65 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 19 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. डहरिया ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026