लालगंज: डोहर गांव में 14 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
हलिया थाना क्षेत्र के डोहर गांव में रविवार की शाम करीब 6:00 बजे एक 14 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। हलिया के डोहर गांव निवासी 14 वर्षीय रविता की रविवार शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।