शिवहर: एसडीएम और एसडीपीओ ने देकुली धाम पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का लिया जाएगा, दिए कई दिशा निर्देश
आज सावन की चौथी सोमवारी के अवसर पर एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार ने देकुली धाम पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि देकुली धाम पर आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा भुवनेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किये हैं. वही श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।