शिवहर: बागमती नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि होने के साथ गिरावट शुरु
शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि होने के साथ ही एक बार फिर से गिरावट शुरू हो गई है. बागमती कनीय अभियंता ने बताया कि कल सुबह से बागमती नदी का जलस्तर वृद्धि शुरू हो गया था. लेकिन आज सुबह से बागमती नदी का जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है. डुब्बा घाट खतरे के निशान 61.28 मीटर है. जो सुबह 06 बजे जलस्तर 61.00 मीटर पर दर्ज किया है।