शिवहर: ताजपुर में 11 वर्षीय बच्चा का शव बरामद मामले में एफएलसी के टीम ने सैंपल लेकर जांच में जुटी
एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की नाला से एक 11 वर्षीय बच्चा का शव बरामद मामले में एफएलसी की टीम ने सैंपल लेकर जांच में जुट गई है. एसडीपीओ ने बताया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि नागपंचमी के दिन बच्चा मेला घूमने गया था जो वापस नही लौटा था. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।