शिवहर: डुब्बा घाट पर जाने वाली कच्ची सड़क बह जाने के बाद मरम्मती का कार्य किया गया पूरा, आवागमन बहाल: एसडीएम अविनाश कुणाल
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि पिछले दिनों बागमती नदी में आई बाढ़ के कारण डुब्बा घाट पर जाने वाली कच्ची सड़क बाढ़ के पानी में बह गया था. आवागमन ठप हो गया था. सावन की सोमवारी को देखते हुए डुब्बा घाट पर जाने वाली पथ का मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है. जिससे आवागमन बहाल हो गई है. श्रद्धालु डुब्बा घाट पर जाकर जलभोजी कर रहे हैं. पुलिस बल को भी तैनात की गई है।