शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना पर भूमि संबंधित तीन मामलों का किया गया निपटारा, थाना अध्यक्ष
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थाना परिसर में भूमि संबंधित मामलो पर सुनवाई किया गया है. जहां पूर्व से पांच आवेदन प्राप्त था. जिसमें तीन आवेदन को पूरी तरह से निपटारा कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया है कि डुमरी कटसरी सीओ और थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुनवाई हुई है।