लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा जिले में पांच जगहों पर छापेमारी, तीन शराब तस्कर और सात शराबी गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 4 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 5 जगहों से 3 शराब तस्कर एवं 7 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में कुरौता से 1 तथा किऊल थाना क्षेत्र में गोड्डी गांव से 2 शराब तस्कर,लखीसराय में बिलौरी से 1, बड़हिया थाना क्षेत्र में दरियापुर से 3 तथा उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.