फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम नगला गडरिया में जामुन तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच विवाद, दो पक्षों में मारपीट से 3 घायल
Fatehabad, Agra | Jul 17, 2026 थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला गडरिया में पेड़ से जामुन तोड़ने को लेकर शुरू हुआ बच्चों का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घटना में 3 लोग घायल हो गए।