इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
सतना। कोलगवां पुलिस ने नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग की दोस्ती संजू उर्फ अंशुल पुत्र राजभान साहू (24), निवासी खम्हरिया, जिला रीवा, हाल हनुमान धारा-नईबस्ती से हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया और फोन पर बातचीत होने लगी।
17 अगस्त को अंशुल अपने दोस्त सचिन उर्फ विवेक रावत पुत्र संजय कोल (19), निवासी गंगेव, जिला रीवा, हाल हनुमान नगर-नईबस्ती के साथ नाबालिग के घर पहुंचा। दोनों उसे घुमाने के बहाने बाइक से नईबस्ती ले गए, जहां पुलिस के मुताबिक अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डराया-धमकाया और बाद में घर छोड़ दिया। पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई और मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्