पीरो: जयकारों के बीच मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकली, उमड़ा आस्था का सैलाब
Piro, Bhojpur | Oct 21, 2026 पीरो में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार को शांति और उल्लास के बीच निकाली गई। जहाँ पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी । गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं मां दुर्गा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।