चकरनगर: खेत की मेड़ पर लकड़ी गाड़ते समय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बिठौली थाना क्षेत्र के गांव जांगरा निवासी 60 वर्षीय किसान जुझार सिंह गुर्जर पुत्र रघुनाथ सिंह की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत की मेड़ पर पशुओं से रखवाली के लिए लकड़ी गाड़ रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें सीएचसी चकरनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।