Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

एमपी के किसान खाद की लाइन में| फसले नहीं बिक रही

Mandsaur, Mandsaur | Jul 6, 2026

MORE NEWS

मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा में सरकारी खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रशासन ने पूर्व में इस भूमि से अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। अब सामने आए नए मामले में उसी सरकारी खेल मैदान की जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बोने की बात सामने आई है। प्रस्तुत वीडियो उसी दिन का है, जब प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। आखिर कार्रवाई के बाद भी सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा कैसे हुआ? यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

#मल्हारगढ़ #अमरपुरा #सरकारीखेलमैदान #अतिक्रमण #मध्यप्रदेश #प्रशासन #यशस्वीदुनिया

मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा में सरकारी खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रशासन ने पूर्व में इस भूमि से अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। अब सामने आए नए मामले में उसी सरकारी खेल मैदान की जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बोने की बात सामने आई है। प्रस्तुत वीडियो उसी दिन का है, जब प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। आखिर कार्रवाई के बाद भी सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा कैसे हुआ? यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। #मल्हारगढ़ #अमरपुरा #सरकारीखेलमैदान #अतिक्रमण #मध्यप्रदेश #प्रशासन #यशस्वीदुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

बस की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा 5 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

नीमच। प्रदेशभर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस की डिक्की से 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, बस एवं अन्य सामग्री सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फील्स ढाबे के समीप घेराबंदी कर बी.आर. ट्रेवल्स की बस को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे छह सफेद कट्टों की जांच की गई। जांच में कट्टों से कुल 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई (38 वर्ष), निवासी ग्राम झरिया, थाना मतोडा, जिला फलोदी (हाल मुकाम कुड़ी, थाना पंचपद्रा, जिला बालोतरा, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद डोडाचूरा, बी.आर. ट्रेवल्स की बस तथा एक विवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 65.85 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

बस की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा 5 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार नीमच। प्रदेशभर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस की डिक्की से 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, बस एवं अन्य सामग्री सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फील्स ढाबे के समीप घेराबंदी कर बी.आर. ट्रेवल्स की बस को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे छह सफेद कट्टों की जांच की गई। जांच में कट्टों से कुल 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई (38 वर्ष), निवासी ग्राम झरिया, थाना मतोडा, जिला फलोदी (हाल मुकाम कुड़ी, थाना पंचपद्रा, जिला बालोतरा, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद डोडाचूरा, बी.आर. ट्रेवल्स की बस तथा एक विवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 65.85 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

कालाखेत में कार पर पथराव, कांच टूटा; डायल-112 पहुंची, पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर शहर के कालाखेत स्थित पुरानी कलाली के पास रविवार को एक विवाद के दौरान कार पर कथित रूप से पथराव कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कुत्ते का बच्चा कार के नीचे आ जाने के बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति नाराज हो गया और गुस्से में कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार का कांच टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कालाखेत में कार पर पथराव, कांच टूटा; डायल-112 पहुंची, पुलिस जांच में जुटी मंदसौर शहर के कालाखेत स्थित पुरानी कलाली के पास रविवार को एक विवाद के दौरान कार पर कथित रूप से पथराव कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कुत्ते का बच्चा कार के नीचे आ जाने के बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति नाराज हो गया और गुस्से में कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार का कांच टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

रील के चक्कर में कानून से टकराए युवक! सैलाना में लड़कियों के सामने नृत्य कर वीडियो बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों का निकाला गया जुलूस।
#सैलाना #रतलाम #पुलिस_कार्रवाई #रील_कल्चर #मध्यप्रदेश_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़ #यशस्वी_दुनिया

रील के चक्कर में कानून से टकराए युवक! सैलाना में लड़कियों के सामने नृत्य कर वीडियो बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों का निकाला गया जुलूस। #सैलाना #रतलाम #पुलिस_कार्रवाई #रील_कल्चर #मध्यप्रदेश_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़ #यशस्वी_दुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कनघट्टी ग्रिड पर शनिवार शाम मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आउटसोर्स बिजली कर्मचारी 25 वर्षीय गोपाल कुमावत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया। गोपाल के हाथ, सीना, पेट, कमर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिजली वितरण कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घायल कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च कंपनी से उठाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं बिजली विभाग की ओर से फिलहाल हादसे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कनघट्टी ग्रिड पर शनिवार शाम मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आउटसोर्स बिजली कर्मचारी 25 वर्षीय गोपाल कुमावत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया। गोपाल के हाथ, सीना, पेट, कमर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिजली वितरण कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घायल कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च कंपनी से उठाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं बिजली विभाग की ओर से फिलहाल हादसे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

एमपी के किसान खाद की लाइन में| फसले नहीं बिक रही - Mandsaur News