शामगढ़ कॉलेज में नियमित कक्षाएं नहीं लगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
शामगढ़। शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शामगढ़ ने शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गेहलोत को ज्ञापन सौंपकर नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की। नगर मंत्री प्रतीक मुजावदिया ने बताया कि कक्षाएं नियमित नहीं लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और पाठ्यक्रम भी अधूरा रह रहा है। एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रबंधन को समस्या के समाधान के लिए तीन दिन का समय दिया है। परिषद ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थियों के हित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी। ज्ञापन के दौरान हर्षित डारिया, प्रतीक मुजावदिया, अनिरुद्ध सोनी, प्रबल पाटीदार, प्रणव धनोतिया, तनिष्क संघवी, सुजल परिहार और चेतन जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।