हमीरपुर: मराठीपुरा मोहल्ला निवासी व्यापारी के पुत्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
नगर में शुक्रवार को एक व्यापारी के पुत्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस में मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि मृतक की पत्नी के साथ ना रहने के चलते वह डिप्रेशन में रहता था।