अपराजिता आत्मरक्षा शिविर प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम संपन्न
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन ने बताया कि आज 3 नवंबर को अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मच्छी भवन जावरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से अपराजिता कार्यक्रम आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। प्रशिक्षण में कुल 50 बालिकाओं के द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा था।
30 दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ 1 अक्टूबर से किया गया, जिसमें प्रशिक्षक राष्ट्रीय स्तर की कराटे की खिलाड़ी अंजुम बानो शेख के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
3 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026