तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत जागरूकता गतिविधि संपन्न
शा. नवीन कन्या परिसर आनंद कॉलोनी रतलाम तंबाकू मुक्त घोषित
रतलाम जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या परिसर आनंद कॉलोनी रतलाम में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
स्कूल स्तरीय कार्यक्रम में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं दंत चिकित्सक डॉ केशव प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल, मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल, साहित्यकार डॉ प्रदीप राव, समाजसेवी श्री अशोक मेहता, योग प्रशिक्षक एवं समाजसेवी श्री वर्मा, जिला मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया एवं स्कूल के विभिन्न शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने का संकल्प लिया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026