बखरी: बखरी में चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यवसायियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
बखरी बाजार में व्यवसायियों ने चोरी की वारदात के विरोध में प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व दिलीप केसरी सिधेश आर्य नीरज नवीन एवं अन्य लोग कर रहे थे। 23 फरवरी को बखरी बंद का भी योजना निर्धारित है।