बखरी: बखरी नगर के वार्ड 14 में सड़क सह नाला निर्माण में देरी, वार्ड पार्षद ने लिखा पत्र
बखरी नगर वार्ड 14 में स्टेशन रोड में सड़क सह नाला निर्माण में हो रहे विलंब से लोगों में आक्रोश देखी जा रही है। इसको लेकर वार्ड पार्षद अनीता देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एक माह से कार्य बंद है। जिससे जल जमाव सहित अन्य परेशानियों का लोगों को सामना है।