बखरी: चकहमीद उर्दू अपग्रेड मिडल स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, लोगों को मुफ्त दवा दी गई
बखरी प्रखंड के चकहमीद में अपग्रेड उर्दू मिडिल स्कूल में शनिवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलोपैथी होम्योपैथी की सैकड़ो लोगों के बीच दवा का मुफ्त वितरण किया गया। मौके पर शिशु विशेषज्ञ डॉ शशी भूषण प्रसाद सिंह रहमानी होम्यो क्लीनिक के निदेशक डॉ एम एन रहमानी पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम सहित अन्य मौजूद थे।