बखरी: बखरी प्रखंड मुख्यालय में समन्वय समिति की बैठक, एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए
बखरी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का पंचायत वार समीक्षा किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी को संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।