बखरी: अंबेडकर चौक पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव चर्चा का किया गया आयोजन
बखरी बाजार स्थित अंबेडकर चौक पर रविवार को प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिव चर्चा कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुति किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच शिव के महिमा पर चर्चा करते हुए कंचन दीदी ने कहा कि शिव हम सबके परमपिता हैं। कार्यक्रम का संचालन रंजीत भाई ने किया। इस अवसर पर गणमान्य लोग मौजूद थे।