भोरे: रकबा गांव में दरवाजे पर बैठे शख्स से मारपीट, खेत में लगे पीलर उखाड़े, मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में अपने घर के दरवाजे पर बैठे शख्स के साथ गाली गलौज करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई साथ ही उसके खेत में लगे पीलर को उखाड़ कर फेक दिया गया। तथा गले से सोने की चेन और पॉकेट में रखे 8000 नगद रूपये निकाल लिया गया। मामले को लेकर पीड़ित रकबा निवासी गोरख सिंह ने आरोप लगाकर थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।