भोरे: छठियाव गांव: दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी को पीटा, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दहेज में बाइक नहीं मिलने पर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़िता सरस्वती देवी ने थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि उसका पति हमेशा बाइक मांगने का दबाव बनाता था।